दवा के बकाया रुपए मांगने पर दुकानदार से मारपीट
Bareily News - एक दबंग ने मेडिकल स्टोर संचालक से बकाया रुपये मांगने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबंग को पकड़ लिया। मेडिकल स्टोर संचालक ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

दवा के बकाया रुपये मांगने पर एक दबंग ने एक मेडिकल स्टोर संचालक के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी की। वहां गश्त कर रही पुलिस ने दबंग को पकड़ा तो वह मेडिकल स्टोर संचालक को जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक की ओर से दबंग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। क्योलडिया गांव में धर्मेंद्र कुमार अपना मेडिक स्टोर चलाते हैं। उनका आरोप है। कि बुधवार की शाम बिहारीपुर अब्दुल रहमान गांव का दीनानाथ उनकी दुकान पर आया और कुछ दवाइयां लीं। इस दौरान उन्होंने उससे पिछले बकाया रुपए देने को कहा तो वह विवाद करने लगा उसने धमकी दी।
कि कोई रुपए नहीं मांग सकता। जिसका मेडिकल स्टोर संचालक ने विरोध किया तो वह उससे मारपीट करने लगा। इसी बीच गांव में गश्त कर रही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसे पकड़ा तो वह मेडिक स्टोर संचालक को गोली मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक की ओर से दीनानाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। इस्पेक्टर क्योलड़िया वेद सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




