राष्ट्रीय आय एवं योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा में तीन छात्राओं का चयन
Mar 03, 2026 01:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News - बहेडी/देवरनिया में राष्ट्रीय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में ब्लॉक दमखोदा की तीन छात्राओं का चयन हुआ है। चयनित छात्राओं में रिया भारती, अक्शा और जोया शामिल हैं। इन सभी को विद्यालय में सम्मानित किया गया। यह परीक्षा हर साल परिषदीय विद्यालयों के छात्रों के लिए आयोजित की जाती है।

बहेडी/देवरनिया। राष्ट्रीय एंव योग्यता आधारित परीक्षा में ब्लॉक दमखोदा की तीन छात्राओं का चयन हुआ है। चयनित बच्चों को विद्यालय में सम्मानित किया गया। परिषदीय विघालयों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए शासन द्वारा हर वर्ष दी जाने वाली बारह हजार रुपये की छात्रवृत्ति के लिए राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा जिला स्तर पर आयोजित हुई। जिसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय अटरिया से कक्षा आठ की छात्रा रिया भारती का चयन हुआ है। पिछले वर्ष भी यहां से एक छात्रा का चयन हुआ था। इसके अलावा उच्च प्राथमिक विद्यालय पैगा से कक्षा आठ की अक्शा और जोया का भी चयन हुआ है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



