बाइकों की भिड़ंत में सिपाही सहित तीन घायल

Mar 04, 2026 02:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - शाही, संवाददाता। शेरगढ़ शाही रोड पर बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे सिपाही सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बरेली भेज दिया। दो घायलों

बाइकों की भिड़ंत में सिपाही सहित तीन घायल

शाही। शेरगढ़-शाही रोड पर बाइकों की टक्कर में सिपाही समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। शाही में रम्पुरा चौराहे के पास सुबह करीब दस बजे शेरगढ़ से आई बाइक शाही से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में सिपाही सचिन, मोहित निवासी औरंगाबाद और मोहित के बहनोई आकाश निवासी केरा घायल हो गए। लोगों की सूचना पर शाही पुलिस ने घायलों को बरेली के निजी अस्पताल भेजा। जहां सिपाही सचिन और मोहित की हालत गंभीर बनी हुई है। हाईवे पर पलटी पिकअप अयोध्या में रहने वाले कृपाशंकर पांडे होली पर दिल्ली से अपने घर जा रहे थे।

मीरगंज में ओवरब्रिज की सीढ़ियों के पास उनकी पिकअप बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कृपाशंकर पांडे बाल-बाल बचे। मीरगंज ट्रैफिक प्रभारी ने एनएचएआई की क्रेन मंगाकर क्षतिग्रस्त पिकअप को रोड से हटाया। हादसे में दंपति घायल मीरगंज। कस्बे में ब्लाक के पास दो बाइकें टकरा गईं, जिससे अनिल कुमार, उनकी पत्नी राजकुमारी निवासी नंदगांव चोटिल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार युवक को भी चोटें आई। घटना की सूचना पर कुछ लोग मौके पर पहुंचे और अनिल की बाइक नाले में फेंक दी। पुलिस ने बाइक नाले से निकलवाई। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।