Bareily News: बाइकों में भिड़ंत, तीन गंभीर रूप से घायल
Bareily News: शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे शाही शेरगढ़ रोड पर गांव वसावनपुर के पास दो बाइक आपस में आमने-सामने टकरा गईं।

Bareily News: शाही। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे शाही शेरगढ़ रोड पर गांव वसावनपुर के पास दो बाइक आपस में आमने-सामने टकरा गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए और वहां सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए ज़िला अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि शाही थाने का फालोवर ब्रजेश निवासी मोहल्ला पंतनगर कस्बा शेरगढ़ से शाही की ओर जा रहा था। शाही की ओर से लालपुर निवासी गौरव शाही साप्ताहिक बाजार कर अपने गांव लालपुर जा रहा था।
उसके साथ उसका साथी ओमकार निवासी वसावनपुर बाइक पर पीछे बैठा था।जैसे ही दोनों बाइक चालकों की बाइकें वसावनपुर के पास पहुंचीं, आमने-सामने से टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं और राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई।


