ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशइस बार राम नवमी शोभायात्रा में मुस्लिम भाई बरसाएंगे फूल

इस बार राम नवमी शोभायात्रा में मुस्लिम भाई बरसाएंगे फूल

रानी फाटक चौधरी तालाब से 25 मार्च को निकलने वाली रामनवमी शोभायात्रा पर मुस्लिम भाई फूल बरसाएंगे। अमन कमेटी की ओर से शोभायात्रा में पुष्प बरसा करने वाले सेवादारों की सूची जिला प्रशासन को सौंप दी गई...

इस बार राम नवमी शोभायात्रा में मुस्लिम भाई बरसाएंगे फूल
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीWed, 21 Mar 2018 02:24 PM
ऐप पर पढ़ें

रानी फाटक चौधरी तालाब से 25 मार्च को निकलने वाली रामनवमी शोभायात्रा पर मुस्लिम भाई फूल बरसाएंगे। अमन कमेटी की ओर से शोभायात्रा में पुष्प बरसा करने वाले सेवादारों की सूची जिला प्रशासन को सौंप दी गई है। सात लोगों की सूची में पांच मुस्लिम भाइयों के नाम गए हैं।

सैकड़ों वर्ष से रामनवमी पर रानी फाटक से भव्य शोभायात्रा निकलती हैं। वैसे तो जिला प्रशासनिक अफसरों की अध्यक्षता में शोभायात्रा निकाली जाती है। इस बार हिन्दू-मुस्लिम एकता का मिसाल कायम करने वाली अमन कमेटी की ओर से भी शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था पुष्प बरसा को नाम नामित किए गए हैं। कमेटी ने शोभायात्रा में रहने वाले हिन्दू-मुस्लिम सदस्यों की सूची डीएम और एसएसपी को भेजी दी है। जिसमें जावेद वारसी, अहमद खां टीटू, ताजीम शमसी, अली रजा खां, डा. मनोज, अमरजीत सिंह आदि हैं। अमन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष डा. कदीर अहमद के नेतृत्व में पुष्प बरसा को शोभायात्रा वाले मार्ग पर कई जगह स्टॉल लगाए जाएंगे। जब तक शोभायात्रा समाप्त नहीं होगी। कमेटी के सभी सदस्य पुलिस और जिला प्रशासन को पूर्ण सहयोग करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें