ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशशादी के बाद स्वास्थ्य विभाग शगुन में दे रहा यह खास चिट्ठी

शादी के बाद स्वास्थ्य विभाग शगुन में दे रहा यह खास चिट्ठी

शादी के बाद स्वास्थ्य विभाग नवविवाहिताओं को खास तोहफा दे रहा है। विभाग की तरफ से महिलाओं को शगुन दिया जा रहा जिसमे एक खास चिट्ठी भी है। इस चिट्ठी में परिवार नियोजन की जानकारी है। साथ ही महिलाओं से...

शादी के बाद स्वास्थ्य विभाग शगुन में दे रहा यह खास चिट्ठी
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीFri, 20 Jul 2018 12:50 PM
ऐप पर पढ़ें

शादी के बाद स्वास्थ्य विभाग नवविवाहिताओं को खास तोहफा दे रहा है। विभाग की तरफ से महिलाओं को शगुन दिया जा रहा जिसमे एक खास चिट्ठी भी है। इस चिट्ठी में परिवार नियोजन की जानकारी है। साथ ही महिलाओं से जुड़ी समस्याओं के बारे में भी लिखा है।

जिले में विभाग की यह अनूठी पहल शुरू हो गई है। शुरुआत में करीब 300 नवविवाहिताओं को शगुन का थैला भेंट किया गया है। विभाग आशा और एएनएम की मदद से गांव-गांव यह शगुन भेजने में जुटा है। शगुन के थैले में नवविवाहिताओं के लिए चूड़ी, कंघा, बिंदी, तौलिया, शीशा समेत श्रृंगार का सामान है। इसके साथ ही निरोध का पैकेट, गर्भनिरोधक गोलियां रखी है। थैले में स्वास्थ्य विभाग की एक चिट्ठी भी है। इसमें परिवार नियोजन के संसाधनों के बारे में जानकारी दी गई है। महिलाओं को सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली योजनाओं की भी जानकारी दी गई है। आशा और एएनएम को निर्देश दिया गया है कि घर घर जाकर महिलाओं को जागरूक करें। कम पढ़ी लिखी महिलाओं को परिवार नियोजन के फायदे बताएं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें