परचून की दुकान के ताले तोड़कर चोरी

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - शीशगढ़ क्षेत्र के एक गांव में परचून की दुकान का ताला काटकर चोर उसमें रखी नगदी व जरूरी सामान चुराकर फरार हो गए। दुकानदार ने मुकदमा दर्ज करान

परचून की दुकान के ताले तोड़कर चोरी

शीशगढ़। क्षेत्र के एक गांव में परचून की दुकान का ताला काटकर चोर नगदी और सामान चुरा ले गए। दुकानदार ने घटना की तहरीर शीशगढ़ थाने में दी है। गांव रुस्तमनगर (ऊंचागांव) निवासी आजम ने बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर चले आए थे। रात में चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखे दस हजार रुपये, सामान समेत इलेक्ट्रॉनिक कांटा चोरी कर लिया। वह मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में जांच करके कार्रवाई की जाएगी। जल्दी चोरी का खुलासा किया जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।