Bareily News: चोरी की बाइक के साथ बदमाश गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: फरीदपुर में पुलिस ने चोरी की बाइक लेकर जा रहे बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद किया गया। पीड़ित अखिलेश यादव ने 15 दिन पहले बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सूचना मिलने पर घेराबंदी करके आरोपी को पकड़ा। बचाव में बदमाश ने अपना नाम अनवर उर्फ आजाद मिस्त्री बताया।

Bareily News: चोरी की बाइक के साथ बदमाश गिरफ्तार

Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। चोरी की बाइक लेकर जा रहे बदमाश को पुलिस ने घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पास से चोरी की बाइक व मोबाइल बरामद किया है। बिथरी चैनपुर के बहगुलपुर के अखिलेश यादव 15 दिन पहले फरीदपुर की बाजार में आए थे। उनकी बाइक बाजार से चोरी हो गई। अखिलेश यादव ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गुरुवार के देर रात पुलिस टीम को सूचना मिली कि इनायतपुर की नहर रोड के पास बदमाश चोरी की बाइक लेकर जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी करके बदमाश को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया की पुलिस पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम फरीदपुर के भूरे खां गोटिया के अनवर उर्फ आजाद मिस्त्री बताया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: चोरी की बाइक के साथ बदमाश गिरफ्तार