Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsTheft at Hospital Internet and CCTV Wires Cut Third Incident in a Month
300 बेड अस्पताल में फिर चोरी, सीसीटीवी-इंटरनेट तार काट ले गए

300 बेड अस्पताल में फिर चोरी, सीसीटीवी-इंटरनेट तार काट ले गए

संक्षेप:

Bareily News - सोमवार को 300 बेड के अस्पताल में चोरी की एक और घटना हुई। युवक ने ओपीडी बंद होने के बाद इंटरनेट और सीसीटीवी के तार काट दिए। स्टाफ ने CCTV फुटेज में युवक को नारंगी स्वेटर और सफेद पैंट में देखा। इससे अस्पताल का काम प्रभावित हुआ। यह एक महीने में तीसरी चोरी है, पहले भी चोरों ने एसी की पाइप काटी थी।

Dec 23, 2025 02:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

300 बेड अस्पताल में सोमवार को एक बार फिर चोरी हो गई। दोपहर में 2 बजे ओपीडी बंद होने के करीब आधा घंटा बाद एक युवक वहां पहुंचा और इंटरनेट-सीसीटीवी के तार काट ले गया। जब स्टाफ को पता चला तो अस्पताल के सीएमएस को सूचना दी। इसके चलते अस्पताल में काम भी प्रभावित हुआ। एक माह में अस्पताल में यह चोरी की तीसरी घटना है। सोमवार को 2 बजे तक अस्पताल में ओपीडी चली और इसके बाद पैथलाजी, सीटी स्कैन यूनिट में मरीजों के पंजीकरण का काम चल रहा था। इस दौरान करीब 2:30 बजे इंटरनेट कनेक्शन बंद हो गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पहले तो स्टाफ को लगा कि तार ढीला हो गया है। लेकिन काफी प्रयास के बाद भी जब इंटरनेट शुरू नहीं हुआ तो स्टाफ ने बाहर जाकर देखा। पता चला कि करीब 20 मीटर तार चोर काट ले गया था। इतना ही नहीं, चोर ने सीसीटीवी का भी तार काट लिया था। फुटेज में कैद हुई चोरी की घटना सीसीटीवी तो बंद हो गया था लेकिन 2:30 बजे तक की रिकार्डिंग हो गई थी। स्टाफ ने जब सीसीटीवी फुटेज देखी तो उसमें चोरी की पूरी घटना कैद हो गई थी। दोपहर में करीब 2:20 बजे नारंगी स्वेटर और सफेद पैंट पहने संदिग्ध युवक परिसर में दाखिल हुआ था। उसी ने सीसीटीवी और इंटरनेट कनेक्शन का तार काटा था। स्टाफ ने इसकी सूचना अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ. इंतजार हुसैन को दी। पोर्टल बंद हुआ, रजिस्ट्रेशन ठप इंटरनेट का तार कटने की वजह से अस्पताल का काम भी दोपहर 2:30 बजे के बाद प्रभावित रहा। हालांकि उस समय तक ओपीडी बंद हो गई थी लेकिन मरीजों की रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की जा रही थी। इंटरनेट बंद होने की वजह से पोर्टल नहीं चला। इसके साथ ही पैथलाजी और सीसीटीवी स्कैन यूनिट में भी काम प्रभावित हुआ। एक माह में तीसरी चोरी अस्पताल में चोरी की एक माह में तीसरी घटना है। इसके पहले दो बार चोरों ने सीटी स्कैन यूनिट में लगे एसी की कॉपर पाइप काट दी थी। चोरी से बचने के लिए अब एसी की आऊटडोर यूनिट के चारों ओर लोहे की जाली लगवाई गई है। आशंका है कि चोरी श्यामगंज बाजार से लेकर सेटेलाइट तक घूमने वाले नशेड़ी युवकों ने की है। ----------