ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबात जरा सी थी और मार दी गोली, फिर...

बात जरा सी थी और मार दी गोली, फिर...

रास्ते के विवाद में दबंगों ने यु़वक को गोली मार दी। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल के भाई ने गांव के तीन लोगों को नामजद करते हुए हमले की तहरीर दी...

बात जरा सी थी और मार दी गोली, फिर...
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीTue, 06 Nov 2018 02:31 AM
ऐप पर पढ़ें

रास्ते के विवाद में दबंगों ने यु़वक को गोली मार दी। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल के भाई ने गांव के तीन लोगों को नामजद करते हुए हमले की तहरीर दी है।

फरीदपुर के रामगंगा कटरी के गांव रायपुर हंस के अवधेश का गांव के भोलू से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि सोमवार को अवधेश घर में बैठे हुए थे। इसी दौरान भोलू और उसके दो अन्य साथी अवधेश के घर में तमंचे लेकर घुस आये। उन्होंने गालीगलौज करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। अवधेश ने जानबचाकर भागने की कोशिश की। इसी दौरान उनके हाथ में गोली लग गयी। अवधेश गोली लगने के बाद जमीन पर गिर गये। आरोप है कि दबंग उन्हे मरा समझकर मौके से फरार हो गये। फायरिंग की आबाज सुनकर अवधेश के परिवार वाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने अवधेश को बेहोशी हालत में उठाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस दबंगों को पकड़ने के लिये दविश दी। लेकिन वह गिरफ्तार नही हो सके। पुलिस ने अवधेश को सीएचसी में भर्ती कराया। अवधेश के भाई पवन सिंह ने तीन के खिलाफ हमेल की तहरीर दी। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें