ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशसुरक्षित रेल संचालन को क्रॉसिंग बंद करने की कवायद, तेज रफ्तार दौड़ेंगी गाड़ियां

सुरक्षित रेल संचालन को क्रॉसिंग बंद करने की कवायद, तेज रफ्तार दौड़ेंगी गाड़ियां

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर रेल मंडल ने वित्तीय वर्ष में सात क्रासिंगों को बंद करा दिया। उनके स्थान पर सब-वे का निर्माण कराया गया...

सुरक्षित रेल संचालन को क्रॉसिंग बंद करने की कवायद, तेज रफ्तार दौड़ेंगी गाड़ियां
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीMon, 20 Aug 2018 12:56 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर रेल मंडल ने वित्तीय वर्ष में सात क्रासिंगों को बंद करा दिया। उनके स्थान पर सब-वे का निर्माण कराया गया है। इनके अलावा आठ क्रासिंग पर सुरक्षा की दृष्टि से रेल कर्मचारी तैनात किए गए है। इज्जतनगर रेल मंडल प्रबंधक दिनेश कुमार सिंह का कहना है,रेलवे बोर्ड धीरे धीरे रेल क्रासिंग बंद कराने के लिए काम कर रहा है। आरओबी, अंदर पास, सबवे के प्रस्ताव भेजे गए हैं। कई स्थानों पर ऐसे क्रॉसिंग हैं जहां आसपास के इलाकों के काफी लोगों का निकलना होता है। उन क्रासिंग पर रेल कर्मचारी तैनात नहीं है। इसलिए क्रासिंगों को बंद करके सबवे, अंडरपास बनाए जा रहे हैं। 2018 में इज्जतनगर मंडल में सात क्रासिंगों को बंद करके सबवे का निर्माण कराया गया। वहीं आठ करसिंगों पर रेल कर्मचारियों की तैनाती की गई। इस व्यवस्था से रेल संचालन सुरक्षित होगा। क्रासिंगों पर होने वाले हादसे नहीं होंगे। गाड़ियां अपनी निर्धारित रफ्तार से दौड़ेंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें