ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशरक्षा मंत्रालय से मांगी ब्रिज की एनओसी, प्रपोजल दिल्ली रवाना 

रक्षा मंत्रालय से मांगी ब्रिज की एनओसी, प्रपोजल दिल्ली रवाना 

सैन्य क्षेत्र में लाल फाटक ओवर ब्रिज बनाने की एनओसी मिलने का रास्ता काफी हद तक साफ हो गया है। करीब एक महीने की लंबी जद्दोजहद के बाद प्रशासन और सेतु निगम ने सेना की जमीन पर पुल बनाने का प्रपोजल फाइनल...

रक्षा मंत्रालय से मांगी ब्रिज की एनओसी, प्रपोजल दिल्ली रवाना 
बरेली |  प्रमुख संवाददाताSat, 14 Mar 2020 04:12 PM
ऐप पर पढ़ें

सैन्य क्षेत्र में लाल फाटक ओवर ब्रिज बनाने की एनओसी मिलने का रास्ता काफी हद तक साफ हो गया है। करीब एक महीने की लंबी जद्दोजहद के बाद प्रशासन और सेतु निगम ने सेना की जमीन पर पुल बनाने का प्रपोजल फाइनल कर लिया। शुक्रवार को सैन्य अफसरों की आपत्ति दूर करने के बाद एनओसी प्रोपजल रक्षा मंत्रालय भेज दिया गया। सेतु निगम ने कैंट क्षेत्र में पुल बनाने के लिए 29 सौ वर्ग मीटर जमीन के अधिग्रहण की अनुमति मांगी है। जबकि 3620 वर्ग मीटर सर्विस लेन की जमीन को ज्वाइंट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत विकसित करने का प्रस्ताव प्रपोजल में शामिल किया गया है।

करीब चार साल पहले लाल फाटक ओवर ब्रिज का निर्माण सेना की एनओसी की वजह से अटका हुआ है। दो साल पहले भेजे गए सेतु निगम के प्रपोजल को रक्षा मंत्रालय ने रिजेक्ट कर दिया। रक्षा मंत्रालय ने जमीन के बदले जमीन के प्रस्ताव पर आपत्ति लगा दी थी। सेना ने जमीन के बदले जमीन मिलने पर वर्किंग परमिशन देने की शर्त रखी है। करीब एक महीने से सेतु निगम और प्रशासन की टीमें एनओसी के लिए नया प्रपोजल बनाने में जुटी थीं। प्रशासन जमीन के बदले जमीन देने को तैयार है। कैंट से सटे मोहनपुर गांव में जमीन चिह्नित की है।

सैन्य अफसरों ने भी जमीन को सही बताया है। इतना ही नहीं प्रशासन सेना के कैंपिंग ग्राउंड के पास भी जमीन देने को तैयार है। प्रशासन ने रक्षा मंत्रालय के सभी आपत्तियों को दूर करने की कोशिश नए प्रस्ताव में की है। एक सप्ताह से सेना के अधिकारी प्रपोजल को परख रहे थे। शुक्रवार को सैन्य अफसरों की सहमति के बाद प्रपोजल रक्षा मंत्रालय भेज दिया गया। रक्षा मंत्रालय की एनओसी मिलने के बाद कैंट क्षेत्र में सेतु निगम ब्रिज का निर्माण शुरू कर देगा।

एप्रोच रोड के डामर में बारिश का अड़ंगा

एप्रोच रोड बनकर तैयार है। सिर्फ डामर होना बाकी है। बार-बार बारिश होने की वजह से एप्रोच रोड की नमी नहीं सूख पा रही है। एप्रोच रोड पर नमी होने से डामर नहीं हो पा रहा। करीब दो सप्ताह से सेतु निगम का ठेकेदार नमी खत्म होने का इंतजार कर रहा है। वहीं, नई एप्रोच रोड पर रेलवे ने क्रॉसिंग शिफ्टिंग का काम तेज किया है। केबिन बनाने का काम करीब-करीब पूरा हो गया है। 

कैंट क्षेत्र में ब्रिज बनाने की अनुमति लेने का प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय को भेज दिया गया। रक्षा मंत्रालय की शर्तों के मुताबिक प्रपोजल तैयार किया गया। सैन्य अधिकारियों से सलाह लेकर आपत्तियां दूर कर दी गई है। उम्मीद है रक्षा मंत्रालय एनओसी जल्दी जारी देगा।
बीके सेन, डीपीएम, सेतु निगम  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें