ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशपल्था में गमगीन माहौल के हुई भाई-बहन की हुई अंत्येष्टि

पल्था में गमगीन माहौल के हुई भाई-बहन की हुई अंत्येष्टि

ग्राम पल्था में शुक्रवार को बदायूं जनपद में एक्सीडेंट में हुई भाई-बहन की मौत पर पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ...

पल्था में गमगीन माहौल के हुई भाई-बहन की हुई अंत्येष्टि
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीSun, 17 Oct 2021 03:21 AM
ऐप पर पढ़ें

ग्राम पल्था में शुक्रवार को बदायूं जनपद में एक्सीडेंट में हुई भाई-बहन की मौत पर पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। तीन साल के शिवांश की अंत्येष्टि शुक्रवार रात कर दी गई और बहन राधिका का अंतिम संस्कार शनिवार शाम किया गया। मृतकों को देखने के लिए रिश्तेदारों के अलावा ग्रामीणों की भारी भीड़ रही। शुक्रवार को गांव के प्रकाश का पूरा परिवार शिवांश का मुंडन कराने कादराबाद चामुंडा देवी धाम गया था और वापस लौटते समय उनकी पिकअप रास्ते में खराब हो गई, जिसे ड्राइवर सही कर रहा था। उसी दौरान एक बस ने पिकअप को टक्कर मार दी। जिसमें भाई-बहन की मौत हो गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें