ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकच्ची दीवार गिराते समय हुआ ऐसा विस्फोट, तीन भाई घायल

कच्ची दीवार गिराते समय हुआ ऐसा विस्फोट, तीन भाई घायल

फरीदपुर के नगरिया विक्रम गांव में कच्चे मकान की दीवार गिराते समय धमाके के साथ विस्फोट हो गया। हादसे में तीन भाई झुलसकर घायल हो गए। तीनों को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से...

कच्ची दीवार गिराते समय हुआ ऐसा विस्फोट, तीन भाई घायल
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीTue, 16 Apr 2019 02:23 PM
ऐप पर पढ़ें

फरीदपुर के नगरिया विक्रम गांव में कच्चे मकान की दीवार गिराते समय धमाके के साथ विस्फोट हो गया। हादसे में तीन भाई झुलसकर घायल हो गए। तीनों को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से सुतली के टुकड़े बरामद किए हैं। फील्ड यूनिट टीम को घटनास्थल से बारूद के भी निशान मिले हैं।

गांव के दिवारी लाल के माता-पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद दिवारी लाल गांव का मकान बंद करके अपने भाइयों के साथ ननिहाल पचौमी में रहने लगे। नगरिया विक्रम का पुराना मकान खाली पड़ा था। उन्होंने गांव लौटने के लिए नगरिया विक्रम के मकान को बनवाने की योजना बनाई थी। मंगलवार को दिवारी लाल और उनके भाई शिवा व नन्हे ने कच्चे मकान की दीवार गिराना शुरू किया था। दोपहर में दीवार गिरा ही रहे थे कि अचानक अंदर कमरे की दीवार गिरते ही तेज धमाका हुआ। इससे दिवारी लाल का हाथ उड़ गया। भाई शिवा और नन्हे भी गंभीर रूप से झुलस गये। ग्रामीणों ने विस्फोट से झुलसे तीनों भाइयों को बाहर निकाला।

सूचना पर कोतवाल सतीश कुमार सिंह, सीओ रामाशंकर राय, फील्ड टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तीनों घायलों को बरेली के निजी अस्पताल में भेजा। सीओ ने फील्ड यूनिट के साथ टीम के साथ मौके पर साक्ष्य एकत्र किए। सुतली के कई टुकड़े बरामद किए गए। वहीं बारूद के निशान पाए गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बंद घर में लोग अक्सर दीवार फांद के अंदर घुस जाते थे। दीवार में कई रोवे थे। उसी में विस्फोटक रखा हुआ था। जो दीवार गिरने के साथ फट गया। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें