ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबरेली मंडल के 28 हजार 320 पंजीकृत श्रमिक के खातों में पहुंची धनराशि

बरेली मंडल के 28 हजार 320 पंजीकृत श्रमिक के खातों में पहुंची धनराशि

कोरोना वायरस के चलते सरकार ने श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को एक-एक हजार रुपये की धनराशि ट्रांसफर कर दी गई है। बरेली के 12507 श्रमिकों के खाते में धनराशि भेजी गई। 18,688 श्रमिक के बैंक खाते मांगे...

बरेली मंडल के 28 हजार 320 पंजीकृत श्रमिक के खातों में पहुंची धनराशि
बरेली। कार्यालय संवाददाताSat, 28 Mar 2020 09:01 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना वायरस के चलते सरकार ने श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को एक-एक हजार रुपये की धनराशि ट्रांसफर कर दी गई है। बरेली के 12507 श्रमिकों के खाते में धनराशि भेजी गई। 18,688 श्रमिक के बैंक खाते मांगे गए हैं। बरेली मंडल में 28,320 श्रमिकों के खाते में एक-एक हजार रुपये भेजे गए हैं।

उप श्रमायुक्त अनुपमा गौतम ने बताया कि उत्तर प्रदेश एवं सन्ननिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा आपदा मुख्यमंत्री राहत योजना प्रस्तावित की गई है। जिसके तहत राज्य सरकार श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को एक-एक हजार रुपये दे रही है। बरेली में 31,188 श्रमिकों को योजना का लाभ दिया जाना है। जिसके तहत बरेली के 12507 श्रमिकों को एक करोड़ सत्ताइस लाख पांच हजार रुपये भेजे गए हैं। अभी 18688 श्रमिकों के खातों का विवरण मांगा गया है। बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत के 28,320खातों में आरटीजीएस कर एक-एक हजार रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। 

श्रमिकों से अपील 

पंजीकृत श्रमिकों और जिनके बैंक खाते एक्टिव हैं वे अपना खाता नंबर व आईएफएससी कोड श्रम विभाग पंजीकरण कार्ड सहित विभाग की बेवसाइट पर अपलोड करें। प्रधानों से अपील की गई है कि वे अपनी ग्राम पंचायत के श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों की बैंक डिटेल दिलवाने में सहयोग करें। बैंक पासबुक श्रम पंजीकरण कार्ड का फोटो भेजें।

व्हाट्सएप नम्बर पर भेजें विवरण

उप श्रमायुक्त अनुपमा गौतम का कहना है कि श्रमिकों को परेशानी न हो इसलिए विभाग ने व्हाट्सअप नम्बर-7905224616,7007261728, 8899903777 और 9808582123 जारी किए हैं। इन नम्बरों पर पंजीकृत श्रमिक बैंक डिटेल भेज सकते हैं। पंजीकरण कार्ड, आधार और बैंक की पासबुक फोटो भेजना है। 

जिला श्रमिक धनराशि
बरेली 12705 1,27,05000
पीलीभीत 5665 56,66000
बदायूं 3889 38,89000
शाहजहांपुर 6061 60,61000

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें