4.40 करोड़ का टेंडर निरस्त, फर्जी दस्तावेजों से वाहन खरीद में गड़बड़ी उजागर
Bareily News - नगर निगम ने कूड़ा उठान के लिए 4.40 करोड़ रुपये का टेंडर निरस्त कर दिया है। जांच में पाया गया कि चयनित कंपनी ने टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी की थी और गलत दस्तावेज़ प्रस्तुत किए थे। इससे संबंधित कंपनी की सिक्योरिटी मनी भी जब्त की जाएगी। मामला हिन्दुस्तान अखबार में प्रकाशित खबर के बाद सामने आया।

नगर निगम में कूड़ा उठान के लिए बड़े वाहनों की खरीद को लेकर जारी 4.40 करोड़ का टेंडर निरस्त कर दिया गया। जांच में सामने आया कि चयनित कंपनी ने टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी करते हुए इतर वाहनों के कागज लगाए थे। नगर निगम ने दिसंबर में शहर में कूड़ा उठान व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़े वाहनों की खरीद के लिए जैम पोर्टल पर टेंडर जारी किए थे। इस टेंडर के तहत एक दिल्ली की नामी कंपनी ने 11 वाहन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया था। दिल्ली की एक कंपनी ने 44-44 लाख रुपये प्रति वाहन की दर से टेंडर दाखिल किया था।
आरोप था कि कंपनी ने नगर निगम के कुछ अधिकारियों से साठगांठ कर टेंडर की शर्तों में गड़बड़ी करते हुए उन वाहनों की जगह दूसरी कंपनी के वाहन खरीद करने का दस्तावेज लगा दिए। जिनका उल्लेख टेंडर दस्तावेजों में नहीं था। जैम पोर्टल और कंपनी के दस्तावेज भिन्न पाए गए थे। इस अनियमितता की शिकायत मिलने पर नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने मामले की जांच टीम अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय की निगरानी में गठित कर रिपोर्ट मांगी थी। जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए टेंडर को निरस्त कर दिया गया। नगर निगम प्रशासन ने संबंधित कंपनी की सिक्योरिटी मनी जब्त करने के भी निर्देश दिए हैं।हिन्दुस्तान अखबार में दो अप्रैल को उठाया था मामलादो अप्रैल के अंक में ‘टेंडर में करार से इतर खरीद लिए वाहन’ शीर्षक से प्रकाशित खबर का असर हुआ है। खबर में नगर निगम द्वारा कूड़ा उठान के लिए जारी टेंडर में गड़बड़ी और नियमों के विपरीत वाहन खरीद का मामला प्रमुखता से उठाया गया था। खबर का संज्ञान लेते हुए नगर निगम अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच कराई। जांच में सामने आया कि टेंडर शर्तों के विपरीत जाकर वाहनों की खरीद की गई थी और दस्तावेजों में भी गड़बड़ी की गई थी। मामले का खुलासा होने पर नगर निगम ने 4.40 करोड़ रुपये का टेंडर निरस्त कर दिया है। साथ ही संबंधित कंपनी की सिक्योरिटी मनी जब्त करने की कार्रवाई भी की गई है।कूड़ा वाहन खरीद मामले में जांच रिपोर्ट सौप दी गई है। जांच के बाद टेंडर को निरस्त कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई भी की जा रही है।शशिभूषण राय, अपर नगर आयुक्त
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


