ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशटेम्पो अनियंत्रित होकर पलटा, सात यात्री घायल

टेम्पो अनियंत्रित होकर पलटा, सात यात्री घायल

तेज गति से आता एक टेम्पो अचानक अनियन्त्रित होकर पलट गया। इससे उसमें सवार सात लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। शनिवार दोपहर एक टेम्पो नवाबगंज से सवारियां लेकर बरेली की ओर जा...

टेम्पो अनियंत्रित होकर पलटा, सात यात्री घायल
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीSat, 26 Aug 2017 07:51 PM
ऐप पर पढ़ें

तेज गति से आता एक टेम्पो अचानक अनियन्त्रित होकर पलट गया। इससे उसमें सवार सात लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। शनिवार दोपहर एक टेम्पो नवाबगंज से सवारियां लेकर बरेली की ओर जा रहा था। गांव के बाइपास मार्ग से कुछ दूर पहले अचानक टेम्पो अनियन्त्रित होकर पलट गया। इससे टेम्पो में सवार जनपद पीलीभीत के गांव पुल खमरिया निवासी सईद अहमद, उनका बेटा अकील अहमद व इसी गांव के अख्तर अली, मुमताज के साथ ही टेम्पो में सवार फरीदापुर गांगा उर्फ नवादा गांव के मनोहर सिंह की पत्नी अमरवती उनकी बेटी मनीशा व सतुईया खुर्द गांव के लीलाधर की पत्नी शांति गम्भीर रुप से घायल हो गयी। जबकि टेम्पो चालक टेम्पो छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने टेम्पो को कब्जे में ले लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें