Bareily News: घर से गए टेंपो चालक लापता, 40 हजार की फिरौती मांगने का आरोप

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: घर से गए टेंपो चालक लापता, 40 हजार की फिरौती मांगने का आरोप घर से गए टेंपो चालक लापता, 40 हजार की फिरौती मांगने का आरोप

Bareily News: घर से गए टेंपो चालक लापता, 40 हजार की फिरौती मांगने का आरोप

Bareily News: नवाबगंज। घर से गया टेंपो चालक अचानक कहीं लापता हो गया। रात में उसके फोन से उसके भाई के फोन पर उसे छोड़ने के बदले फिरौती मांगने का मैसेज आया। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। उसकी मां ने थाना नवाबगंज में तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाने के साथ ही जांच पड़ताल शुरू कर दी है। रिछोला किफायतुल्ला गांव का मोहम्मद जावेद अख्तर टेम्पो चलाता है। शुक्रवार की दोपहर उसके फोन पर किसी का फोन आया जिससे वह बाइक लेकर घर से निकल गया। देर शाम तक जब घर नहीं लौटा तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। रात में जावेद के फोन से उसके दोस्त कमरुद्दीन के फोन पर मैसेज आया। कि मैं कहीं फंस गया हूं, जल्दी घर आ जाऊंगा। इसके बाद रात 12:24 बजे जावेद के ही मोबाइल से उसके छोटे भाई चांद बाबू के मोबाइल पर 40 हजार रुपए भेजने का मैसेज आया। इसे देखकर परिजनों के होश उड़ गए और उन्हें बेटे का अपहरण किए जाने का शक हुआ। कुछ देर बाद एक बैंक का खाता नम्बर भेजते हुए इस खाते में 40 हज़ार रुपए डालने की धमकी दी। उसकी मां रईस बानो ने पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने उसके मोबाइल नम्बर को सर्विलांस पर लगाने के साथ ही मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है。

विलयधाम चौराहे के पास मिली बाइक

शनिवार को लोगों ने विलयधाम चौराहे के पास जावेद की बाइक खड़ी देखी। जिसे देख लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बाइक बरामद कर ली। नवाबगंज कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की टीमों को लगाया गया है। युवक की बाइक भी बरामद हो गयी है। शीघ्र ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।

प्रश्नोत्तरी

यह मामला किस स्थान पर हुआ?
यह मामला नवाबगंज में हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।