Bareily News: खाई में पलटा स्कूली बच्चों से भरा टेंपो, एक घायल
हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News: सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल भोजीपुरा के बच्चों को लेकर जा रहा टेंपो नैनीताल हाइवे के पास इटौआ केदारनाथ मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। पुलिस ने

Bareily News: भोजीपुरा। सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों को लेकर जा रहा था टेंपो गुरुवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे नैनीताल हाइवे के किनारे इटौआ केदारनाथ मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। टेंपो पलटते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची भोजीपुरा पुलिस ने ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से टेंपो में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। इस हादसे में गांव अख्तियारपुर निवासी संजय के छह वर्षीय पुत्र युवांश के हाथ में चोट आई है। पुलिस ने युवांश को भोजीपुरा के एक निजी अस्पताल में उपचार हेतु भिजवाया। टेंपो में बैठे इसी गांव के अन्य बच्चे सार्थक, दिव्यांशी, नामित आदि बाल-बाल बच गए।

