Bareily News: तीन किशोर नदी में बहे, दो को बचाया, एक की तलाश जारी
हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News: हाफिजगंज के सुनौर देशनगर गांव में कैलाश नदी में नहाते समय तीन किशोर डूबने लगे। घाट पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से दो किशोरों को सुरक्षित निकाला गया, जबकि एक किशोर की तलाश अभी जारी है। उसके लिए गोताखोरों को लगाया गया है।

Bareily News: हाफिजगंज/नवाबगंज, संवाददाता। हाफिजगंज के सुनौर देशनगर गांव में कैलाश नदी में नहाने गए तीन किशोर पानी में डूबने लगे। घाट पर मौजूद ग्रामीणों ने अपनी सूझबूझ से दो को तो बचा लिया। एक किशोर की तलाश अभी जारी है। उसकी तलाश में गोताखोर लगाए गए हैं।


