Bareily News: मजदूरी मांगने पर मारपीट कर दबाया गला
Bareily News: शाही, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर में मजदूरी के बकाया रुपये मांगना एक नाबालिग को महंगा पड़ गया। रुपये मांगने पर दबंगों ने किशोरी के साथ

Bareily News: शाही, संवाददाता।गांव बिहारीपुर में मजदूरी के बकाया रुपये मांगना नाबालिग को महंगा पड़ा। दबंगों ने किशोरी के साथ मारपीट की, गला दबाया। जिससे किशोरी बेहोश हो गई। परिजनों ने किशोरी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर दी है।बिहारीपुर निवासी शिवानी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि गांव के छत्रपाल की पत्नी क्षेत्र की लड़कियों को मजदूरी पर ले जाती थी। उनकी पुत्री गायत्री चार माह पहले मजदूरी करने गई थी। चार माह की मजदूरी के दस हजार रुपये छत्रपाल की पत्नी पर बकाया हैं। शनिवार किशोरी ने उनसे मजदूरी मांगे।आरोपियों
ने देने से इंकार कर दिया। विरोध पर छत्रपाल और उसके पुत्र अनिकेत ने गायत्री को पीटा, गला दबा दिया। किशोरी बेहोश हो गई। परिजन मौके पर पहुंच गए। किशोरी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने बताया पीड़िता की मां ने तहरीर दी है। जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


