Bareily News: बाइक ने किशोरी को मारी टक्कर, तीन घायल
हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News: आंवला। गांव कचूरडांडी और अख्तर नगर के बीच एक अनियंत्रित बाइक ने किशोरी को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।

Bareily News: आंवला। गांव कचूरडांडी और अख्तर नगर के बीच एक अनियंत्रित बाइक ने किशोरी को टक्कर मार दी। घटना में तीन लोग घायल हो गए। बताया गया कि गांव अख्तर नगर का चंद्रपाल और प्रेमपाल बाइक से रमनगला की बाजार से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कचूरडांडी और अख्तर नगर के बीच सड़क पर कचूरडांडी निवासी सत्यपाल की 16 वर्षीय पुत्री ममता टहल रही थी। बाइक सवारों ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में ममता तथा बाइक सवार चंद्रपाल और प्रेमपाल घायल हो गए। डॉक्टरों ने ममता और चंद्रपाल की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


