किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, कपड़े फाड़े

किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, कपड़े फाड़े

संक्षेप:

Bareily News - नवाबगंज में एक किशोरी को कंडे लेने जाते समय दबंग द्वारा घेरकर दुष्कर्म की कोशिश की गई। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए गए और उसे गंभीर चोटें आईं। किशोरी की मां ने थाने में शिकायत दी है और पुलिस...

Sep 10, 2025 05:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

नवाबगंज। कंडे लेने जा रही किशोरी को रास्ते में घेरकर दबंग ने तमंचा तानकर दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध पर उसके कपड़े फाड़ दिए और माथे पर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। किशोरी की मां पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की। घटना की तहरीर किशोरी की मां ने थाना नवाबगंज में दी है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी के मुताबिक गांव का ही एक दबंग उसके ऊपर बुरी नजर रखता है। सोमवार शाम वह घर से बाहर कंडे लेने के लिए गई थी। इसी बीच दबंग पीछा करता हुआ वहां पहुंच गया। उसे अंधेरे में खींचकर दुष्कर्म की कोशिश की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मामले की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।