
20 दिनों से लापता किशोर का तालाब में मिला शव, सदमें ताऊ की भी मौत
Bareily News - 20 दिन पहले लापता हुए किशोर सागर मौर्य का शव भीकमपुर तालाब में मिला। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शव मिलने की खबर सुनकर उसके ताऊ टेकचंद की भी मौत हो गई। अब परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
20 दिन पहले लापता हुए किशोर का शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर देखने जा रहे किशोर के ताऊ की भी रास्ते में मौत हो गई। दो मौतों से घर में कोहराम मच गया। पुलिस किशोर की मौत की जांच कर रही हैं। थाना क्षेत्र के गांव चंदनपुर का किशोर सागर मौर्य 19 दिसंबर को घर से भीकमपुर में दावत खाने की बात कहकर गया था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस भी किशोर की खोजबीन में लगी थी, इस दौरान गुरुवार को भीकमपुर तालाब में एक किशोर का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का ग्रामीणों से शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान सागर मौर्य के रूप में हुई। किशोर का शव मिलने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर सागर मौर्य का शव देखने को उसके ताऊ टेकचंद भी जा रहे थे, तभी रास्ते में ही सदमें से उनकी अचानक मौत हो गई। लगातार दो मौतों से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किशोर की मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




