
समुदाय विशेष के आरोपी ने किशोरी को दिल्ली ले जाकर किया रेप
Bareily News - घर से नाराज होकर ट्रेन में बैठकर लखनऊ पहुंची किशोरी को समुदाय विशेष का आरोपी बहलाकर दिल्ली ले गया और कई दिन तक रेप किया। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आ
फोटो.. 05बीएलवाई42- रेप व पॉक्सो का आरोपी रिजवान बरेली, मुख्य संवाददाता। घर से नाराज होकर ट्रेन से लखनऊ पहुंची किशोरी को समुदाय विशेष का आरोपी बहलाकर दिल्ली ले गया और कई दिनों तक रेप किया। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। भोजीपुरा के एक गांव की किशोरी 26 नवंबर को लापता हो गई, जिसपर उसकी मां ने पड़ोसी गांव के अंकित व उसके चाचा पर रिपोर्ट लिखा दी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि अंकित एक्सीडेंट में घायल होने के चलते घर में लेटा मिला। इस पर पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी।

इसी बीच दिल्ली पुलिस ने किशोरी के वहां होने की सूचना दी तो पुलिस उसे लेकर आ गई। यहां आकर किशोरी ने बताया कि मां के डांटने पर नाराज होकर वह ट्रेन में बैठकर लखनऊ पहुंच गई। वहां स्टेशन पर सीबीगंज के गांव सनैया निवासी रिजवान बेग मिल गया और घर पहुंचाने के बहाने दिल्ली अपने कमरे पर ले गया। कई दिन तक उसे साथ रखकर रिजवान ने रेप किया। इसी बीच उसके मकान मालिक को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दे दी। मगर रिजवान वहां से भाग निकला। इंस्पेक्टर राजीव चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को उसे झुमका तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमे में रेप और पॉक्सो की धारा बढ़ाकर जेल भेज दिया है। किशोरी के मेडिकल व बयान की कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




