एमएलसी हरि सिंह ढिल्लो, महाराज सिंह का किया स्वागत
Bareily News - आदर्श माध्यमिक शिक्षक संघ ने एसवी इंटर कॉलेज में शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लो और एमएलसी कुंवर महाराज सिंह का स्वागत किया। दोनों नेताओं की प्रशंसा करते हुए संगठन ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ढिल्लो ने शिक्षकों की लड़ाई जारी रखने का आश्वासन दिया, जबकि महाराज सिंह ने समर्थन का आश्वासन दिया।

आदर्श माध्यमिक शिक्षक संघ ने मंगलवार को एसवी इंटर कॉलेज में शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लो, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह का स्वागत किया। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह, मंडल अध्यक्ष मीनाक्षी आस्थाना ने विषय विशेषज्ञों की पुरानी पेंशन में लाने के लिए बरेली से दोनों एमएलसी की प्रशंसा की। 22 साल के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता के लिए दोनों नेताओं के साथ सरकार को धन्यवाद प्रेषित किया। मंडलीय मंत्री डॉ. ललित शर्मा, मंडलीय सचिव भुवनेश्वर चौहान, जिलाध्यक्ष संतोष उपाध्याय ने मिठाई बांटी। ढिल्लो ने कहा कि शिक्षकों की लड़ाई वह हमेशा लड़ते रहेंगे। महाराज सिंह बोले कि वह सभी के साथ हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


