टीईटी अनिवार्यता के विरोध में सात को निकाला जाएगा मशाल जुलूस
Bareily News - बरेली में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यूटा के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने शिक्षकों के अनुभव को महत्व देने और उनके हक की बात कही। उन्होंने सभी शिक्षकों को एकजुट होकर 7 मार्च को मशाल जुलूस में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।

बरेली। परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता का शिक्षक संगठन विरोध कर रहे हैं। यूटा के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने शिक्षकों के अनुभव को सम्मान देने, वर्षों की सेवा और अनुभव को नजरअंदाज न करने की बात कहते हुए एकजुट होकर लड़ने और हक लेने की बात कही। उन्होंने बताया कि टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदेश स्तर से प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) द्वारा सात मार्च की शाम पांच बजे शील चौराहा राजेंद्र नगर से शहीद स्मारक डीडीपुरम तक पैदल मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसमें सभी शिक्षकों को आमंत्रित किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



