टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक हुए लामबंद

Apr 06, 2026 02:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - प्रदेश में टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का विरोध बढ़ता जा रहा है। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ ने गुलाब राय इंटर कॉलेज में बैठक की, जिसमें टीईटी के खिलाफ रणनीति बनाई गई। 13 अप्रैल को प्रशासन के खिलाफ विशाल बाइक रैली निकालने का निर्णय लिया गया।

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक हुए लामबंद

प्रदेश में टीईटी की अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों का विरोध तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ ने गुलाब राय इंटर कॉलेज में बैठक की। जिसकी अध्यक्षता नरेश गंगवार ने की। टीईटी की अनिवार्यता के विरुद्ध में रणनीति तैयार करते हुए विरोध प्रदर्शन को आगे बढ़ाने पर विमर्श किया गया। महासंघ ने केवल बैठक तक सीमित न रहने का निर्णय लिया। सर्वसम्मति से प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए 13 अप्रैल को विशाल बाइक रैली निकालने की घोषणा की गई। बैठक में शिक्षक संगठनों से बलवीर सिंह, अनुज वीर गंगवार, मुनीश कुमार गंगवार, सुशील, गजेंद्र राठौर, मो. यूनुस, विजेंद्र गुर्जर, प्रेमपाल आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।