टीईटी परीक्षा अनिवार्यता को लेकर दिया ज्ञापन
Bareily News - उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण की अनिवार्यता के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार के नेतृत्व में शिक्षकों ने ज्ञापन दिया और सुप्रीम कोर्ट...

सुप्रीम कोर्ट द्वारा टीईटी परीक्षा दो वर्ष के भीतर उत्तीर्ण की अनिवार्यता के आदेश को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार, मांडलिक मंत्री केसी पटेल के नेतृत्व में शिक्षकों की सभा हुई। यहां से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री को संबोधित ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्रेट तक सभी पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। हजारों की संख्या में पहुंचे शिक्षकों ने सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार ने ज्ञापन पढ़कर सुनाया। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को अमानवीय व अनैतिक बताया। मांडलिक मंत्री केसी पटेल ने कहा कि जिन शिक्षकों को 20 वर्ष भी यदि शिक्षण कार्य करते हो गए हैं तो उन्हें भी टीईटी देनी होगी।
कहीं न कहीं ये मानसिक प्रताड़ना का स्रोत प्रतीत होता है। इस मौके पर जिला मंत्री बलवीर सिंह, में जिला कोषाध्यक्ष योगेश कुमार, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम पाल, जिला उपाध्यक्ष मनोज गंगवार, जिला संयुक्त मंत्री तपन सिंह मौर्य, जिला उपाध्यक्ष विजय गंगवार रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




