वेतन-पेंशन न मिलने से शिक्षकों को होली के रंग हुए फीके
Bareily News - रविवार को नगर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के केंद्रीय संरक्षक मंडल के सदस्य ब्रजराज सिंह राघव की अध्यक्षता में माध्यमिक शिक्षकों व से

मीरगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के केंद्रीय संरक्षक मंडल के सदस्य ब्रजराज सिंह राघव की अध्यक्षता में रविवार को कस्बे में माध्यमिक शिक्षकों व सेवानिवृत्त शिक्षकों की बैठक हुई। उपाध्यक्ष अरविंद उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी शिक्षकों को होली से पहले वेतन व पेंशन नहीं मिली है। इससे उनकी होली बेरंग हो गई है। पूर्व जिलामंत्री रामप्रकाश शर्मा ने कहा कि घोषणा करें तो उसका क्रियान्वन भी कराया जाना चाहिए। केंद्रीय संरक्षक मंडल के सदस्य ने वेतन व पेंशन न मिलने की निंदा की। बैठक में विद्या विनोद दीक्षित, हरपाल सिंह, ब्रजमोहन लाल, स्नेह कुशवाहा, रामम निवास शर्मा, हेमंत मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


