चयन वेतनमान एवं एरियर भुगतान की मांग को ज्ञापन

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने जिला अध्यक्ष प्रियंका शुक्ला के नेतृत्व में वित्त एवं लेखा अधिकारी को शिक्षकों के लंबित भुगतान का ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों में असंतोष है क्योंकि एरियर बिना कारण निरस्त किए जा रहे हैं। वित्त एवं लेखाधिकारी ने ग्रांट की कमी से विलंब की बात कही और एरियर जल्द जारी करने का आश्वासन दिया।

चयन वेतनमान एवं एरियर भुगतान की मांग को ज्ञापन

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष प्रियंका शुक्ला के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने वित्त एवं लेखा अधिकारी को शिक्षकों के लंबित भुगतान संबंधी ज्ञापन सौंपा। जिला महामंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि देय चयन वेतनमान व उसके अंतर के एरियर की बड़ी संख्या कार्यालय में लंबित है। जिससे शिक्षकों में भारी असंतोष है। जिला कोषाध्यक्ष परीक्षित गंगवार ने कहा कि विभिन्न एरियर बिना किसी उचित कारण कार्यालय द्वारा निरस्त किए जा रहे हैं, जो कि विचारणीय है इसका निस्तारण कर भुगतान किया जाना चाहिए। वित्त एवं लेखाधिकारी ने ग्रांट न होने के कारण एरियर विलंब बताया है।

कहा कि चयन वेतनमान के अंतर का एरियर यथाशीघ्र निर्गत किया जाएगा। इस दौरान महिला उपाध्यक्ष पारुल चंद्रा, अवनीश गंगवार, सत्यपाल सिंह, त्रिभुवन सिंह, हरविंद्र सिंह, हरिशंकर, पूरन सिंह, मोहित गंगवार आदि रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।