शिक्षक का स्थान कोई नहीं ले सकता : श्रुति

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

बहेड़ी में मिशन एकेडमी इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस मनाया गया। अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की चेयरमैन श्रुति गंगवार ने कहा कि तकनीक शिक्षकों की जगह नहीं ले सकती। प्रबंधक एमएस गंगवार ने शिक्षकों को राष्ट्रनिर्माता बताया। कार्यक्रम में कई विशिष्ट व्यक्ति शामिल हुए और बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

शिक्षक का स्थान कोई नहीं ले सकता : श्रुति

बहेड़ी। मिशन एकेडमी इंटर कॉलेज मण्डनपुर और पंजाबी शाखाओं में शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की चेयरमैन श्रुति गंगवार ने कहा कि किसी भी आधुनिक तकनीकी से पढ़ाई कर लें, लेकिन यह माध्यम शिक्षक नहीं बन सकता। शिक्षक का स्थान समाज में कोई नहीं ले सकता। प्रबंधक एमएस गंगवार ने कहा कि शिक्षक राष्ट्रनिर्माता होता है। उसे शिष्टाचारी और कर्तव्यपरायण होना चाहिए। मैनेजिंग डायरेक्टर शेखर गंगवार ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त कर सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले बच्चों का आभार व्यक्त किया। एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर वैभव स्वरूप ने कहा शिक्षक छात्रों में आत्मविश्वास जागृत करें। कार्यक्रम में अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के जयेंद्र गंगवार, गन्ना समिति डायरेक्टर शांति पाल गंगवार, जैल सिंह, प्रो पुष्पेन्द्र गंगवार, प्रशासिका आदेश गंगवार आदि मौजूद रहे।

मंडन पुर ब्रांच के प्रिंसिपल चंद्र शेखर गंगवार और पंजाबी कालोनी ब्रांच के डॉ. प्रताप सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन नईम अहमद और प्रदीप गंगवार ने किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsIndia Newsशिक्षक का स्थान कोई नहीं ले सकता : श्रुति