विद्यालय में इनाम पाकर खुश हुए बेसिक के बच्चे

Apr 07, 2026 04:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - बरेली के कंपोजिट विद्यालय जोगीठेर में परीक्षा फल वितरण के बाद सहायक अध्यापक मीनू रस्तोगी ने सभी बच्चों को गिफ्ट दिए। मीनू हर साल बच्चों को व्यक्तिगत रूप से गिफ्ट देकर प्रोत्साहित करती हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक लाल बहादुर गंगवार ने भी अध्यापकों का आभार व्यक्त किया।

विद्यालय में इनाम पाकर खुश हुए बेसिक के बच्चे

‎बरेली। कंपोजिट विद्यालय जोगीठेर में परीक्षा फल वितरण के बाद मंगलवार को सभी बच्चों को सहायक अध्यापक मीनू रस्तोगी ने गिफ्ट वितरित किए। शिक्षिका मीनू प्रत्येक वर्ष सभी बच्चों को व्यक्तिगत रूप से गिफ्ट प्रदान कर प्रोत्साहित करती है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लाल बहादुर गंगवार ने बताया विद्यालय के कई शिक्षक अच्छे बच्चों को सदैव प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने अध्यापकों को विशेष आभार भी प्रकट किया। इस मौके पर रमेश सागर, कृष्ण, स्वाति, मोहन सिंह आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।