Bareily News: नल पर हाथ धोने गए शिक्षक की करंट लगने से मौत

हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News: बरौली में 38 वर्षीय शिक्षक नवल किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। नवल सरथगंज कस्बे में शिक्षक के रूप में काम कर रहे थे और घटना के समय खाना बनाने के लिए नल पर गए थे। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Bareily News: नल पर हाथ धोने गए शिक्षक की करंट लगने से मौत

Bareily News: बरेली। भुता थाना क्षेत्र के सरकड़ा निवासी नवल किशोर (38) की करंट लगने से मौत हो गई। जिला अस्पताल में मृतक के पिता पूरनलाल ने बताया कि नवल तीन साल से सरथगंज कस्बे के एक विद्यालय में शिक्षक था। वह स्कूल के पास ही राकेश साहू के मकान में किराये पर रह रहा था। बुधवार सुबह नवल किशोर खाना बनाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान हाथ धोने के लिए नल पर गया, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। उनके रूम पार्टनर जितेंद्र पाल ने घटना की जानकारी साथियों को दे उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने नवल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे तो सभी के होश उड़ गए। पत्नी भगवती का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि नवल की शादी 2020 में हुई थी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: नल पर हाथ धोने गए शिक्षक की करंट लगने से मौत