Bareily News: जिला तैराकी टीम में सात खिलाड़ियों का चयन

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: जिला तैराकी टीम में सात खिलाड़ियों का चयन बरेली। जिला तैराकी संघ की ओर से सेक्रेड हार्ट्स पब्लिक स्कूल के 25 मीटर स्वीमिंग पूल में गुरुवार को जिला स

Bareily News: जिला तैराकी टीम में सात खिलाड़ियों का चयन

Bareily News: बरेली। जिला तैराकी संघ की ओर से सेक्रेड हार्ट्स पब्लिक स्कूल के 25 मीटर स्वीमिंग पूल में गुरुवार को जिला स्तरीय तैराकी टीम के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किए गए। सीनियर पुरुष एवं महिला वर्ग के ट्रायल में जिलेभर के तैराकों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल के आधार पर पुरुष वर्ग में अमन कुमार सिंह, समीर सिंह, कार्तिकेय मिश्रा, अभिजीत गंगवार और हर्षित जोशी का चयन हुआ। महिला वर्ग में सेजल खान और अनुश्री गंगवार ने जिला टीम में जगह बनाई। जिला तैराकी संघ के सचिव सुनील मित्तल ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 10 और 11 अक्तूबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम, आंबेडकर नगर में होने वाली उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय तैराकी चैंपियनशिप में बरेली का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: जिला तैराकी टीम में सात खिलाड़ियों का चयन