ताइवान में तीन माह की हुआयु छात्रवृत्ति पाने के लिए 15 अप्रैल तक करें आवेदन
Bareily News - बरेली में ताइवान में तीन माह की छात्रवृत्ति का अवसर दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्रतिभागियों को मंदारिन चीनी भाषा और ताइवान की संस्कृति की गहरी समझ प्रदान करना है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। चयन टीईसीसी, नई दिल्ली द्वारा किया जाएगा।

बरेली। ताइवान में तीन माह की हुआयु छात्रवृत्ति का अवसर दिया जा रहा है। इस छात्रवृत्ति का उद्देश्य चयनित प्रतिभागियों को मंदारिन चीनी भाषा के अध्ययन के साथ ताइवान की संस्कृति एवं शैक्षणिक वातावरण की गहन समझ विकसित करना है। इससे शैक्षणिक व संस्थागत संबंधों को भी मजबूती मिलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी 15 अप्रैल तक अपनी सहमति या आवेदन समन्वयक, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर मल्टीलिंगुअल स्टडीज को या ईमेल anita.tyagi@mjpru.ac.in पर भेज सकते हैं। चयन टीईसीसी, नई दिल्ली द्वारा निर्धारित पात्रता शर्तों के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए प्रो. अनीता त्यागी से संपर्क किया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


