Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsSwami Vivekananda s Teachings Inspire Youth at Udaan Youth Fest
सफलता का मूल मंत्र सिखाता है स्वामी विवेकानंद का जीवन

सफलता का मूल मंत्र सिखाता है स्वामी विवेकानंद का जीवन

संक्षेप:

Bareily News - रोटरी क्लब ऑफ बरेली द्वारा आयोजित उड़ान यूथ फेस्ट कार्यक्रम में मुख्य वक्ता हरिओम राय ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेते हुए सफलता के मंत्र साझा किए। क्लब अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के आदर्श वाक्य 'उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति से पहले रुको मत' पर जोर दिया।

Jan 12, 2026 02:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

स्वामी विवेकानंद का संपूर्ण जीवन प्राणि मात्र के कल्याण को समर्पित रहा। युवा उनके जीवन से सफलता का मूल मंत्र सीख सकते हैं और जीवन के असली उद्देश्य को प्राप्त कर सकते हैं। यह बातें मुख्य वक्ता विवेकानंद इंस्टिट्यूट ऑफ वेल्यूस के जोनल हेड हरिओम राय ने रविवार को अर्बन हाट ऑडिटोरियम में रोटरी क्लब ऑफ बरेली की तरफ से आयोजित उड़ान यूथ फेस्ट कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़ी घटनाओ की चर्चा करते हुए जीवन में सफलता के मंत्र साझा किए। रोटरी क्लब ऑफ बरेली की तरफ से स्वामी विवेकानंद की जयंती की पूर्व संध्या पर उड़ान- द यूथ फेस्ट का आयोजन अर्बन हाट ऑडिटोरियम में किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि बीडीएवीसी डॉ. मणिकंडन ए, क्लब अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजेन विद्यार्थी, डॉ. ए के चौहान, अल्मा मातेर के चेयरमैनकैप्टन राजीव धींगरा, जीआरएम ग्रुप के मेनेजर राजेश अग्रवाल, मुख्य वक्ता विवेकानंद इंस्टिट्यूट ऑफ वेल्यूस के जोनल हेड हरिओम राय ने दीप प्रज्जवलित का किया। कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए क्लब अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के आदर्श वाक्य उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति से पहले रुको मत से प्रेरणा लेने का आव्हान करते हुए लक्ष्य प्राप्ति के लिए निडरता, अनुशासन, एकाग्रता और निरंतरता को आवश्यक बताया। इस अवसर पर जीआरएम ग्रुप के मेनेजर राजेश अग्रवाल और अल्मा मातेर ग्रुप के चेयरमैन कैप्टन राजीव धींगरा को शिक्षाजगत में उनके योगदान के लिए एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। पथप्रदर्शक गुरुजन सम्मान से सम्मानित होने वाले शिक्षको में हिमांशु छाबड़ा, रिचा अरोरा, डॉ. पारुल मिश्रा, डॉ. रेनू चौबे, अनिल कुमार, सीमा छाबड़ा, प्रत्यूष प्रसून उपाध्याय, डॉ. महिमा दीक्षित, मधु मौर्य, दीपक कुमार, डॉ. अनिल चौबे शामिल रहे। युवा सम्मान (कैरियर कैटेगरी) कुशल टंडन, प्रणब प्रताप सिंह, डॉ. रतिका टंडन, सोनाली जौहरी, रजिका खुराना, अभिनव सक्सेना, अर्शिता तायल, वैभव यादव, अवंतिका अग्रवाल, समर खान को मिला। युवा सम्मान (विशिष्ट उपलब्धि) राजवीर सिंह, महिका खन्ना, अधिकांश सिंह, प्रेक्षा, कार्तिकेय मिश्रा, आन्या, पर्व कपूर, युवान यादव, साहेन अरोरा, ख्याति अरोरा को दिया गया। युवा सम्मान (शिक्षा) आद्या गोयल, साइशा गोयल, समृद्ध अग्रवाल, नियति टंडन, ओमांश अग्रवाल, कार्तिकी अग्रवाल, चैतन्य मल्होत्रा को मिला। मुख्य अतिथि बीडीए वीसी डॉ. मणिकंडन ए ने अपने जीवन में स्वामी विवेकानंद से प्राप्त शिक्षा को साझा किया। इस मौके पर रोटरी मंडलाध्यक्ष राजेन विद्यार्थी, कैप्टन राजीव धींगरा, डॉ. एके चौहान, शेखर यादव डॉ. नीरज सक्सेना, सुमित अरोरा, डॉ. जितेन्द्र मौर्य, शरद मिश्रा, विमल अवल, राजीव गुप्ता, डीपी सिंह, नरेश मलिक, प्रधीर गुप्ता, आनन्द प्रकाश गोयल, मनीष गोयल, अंकित अग्रवाल, गोविन्द सक्सेना, राजेश टंडन, विनय सक्सेना, एएस अग्रवाल, राजीव रंजन अग्रवाल, अनुराग सक्सेना, सुधीर महरोत्रा आदि मौजूद रहे। ---------