Bareily News: एक दिन, एक घंटा, एक साथ में उमड़ा स्वच्छता का जनसैलाब

हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत बरेली नगर निगम ने स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन किया। एक हजार से अधिक कॉलेज विद्यार्थियों और नागरिकों ने शहर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। मेयर डॉ. उमेश गौतम ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। जुंबा और नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का महत्व बताया गया।

एक दिन, एक घंटा, एक साथ में उमड़ा स्वच्छता का जनसैलाब
एक दिन, एक घंटा, एक साथ में उमड़ा स्वच्छता का जनसैलाब

Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत स्वच्छता ही सेवा अभियान में रविवार को नगर निगम की ओर से एक दिन, एक घंटा, एक साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मेगा स्वच्छता अभियान में एक हजार से अधिक कॉलेज विद्यार्थियों और नागरिकों ने हिस्सा लेकर शहर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मेयर डॉ. उमेश गौतम, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय समेत नगर निगम के अधिकारी, एसबीएम, ईएसी टीम और विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थी शामिल हुए। अधिकारियों ने भी विद्यार्थियों और नागरिकों के साथ सफाई अभियान में श्रमदान किया।

कार्यक्रम में जुंबा से फिटनेस का संदेश

जुंबा से दिया फिटनेस का संदेश कार्यक्रम में युवाओं को जोड़ने के लिए जुंबा डांस और फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों के साथ अधिकारियों और अन्य प्रतिभागियों ने भी जुंबा में हिस्सा लिया। फिटनेस और मनोरंजन के साथ स्वच्छता का संदेश दिया गया।

नुक्कड़ नाटक में शैक्षिक कार्यक्रम

नुक्कड़ नाटक में समझाया कचरा पृथक्करण कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को चार प्रकार के कचरे के पृथक्करण, सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल में कमी और स्वच्छता में नागरिकों की जिम्मेदारी के बारे में जागरूक किया गया। कलाकारों ने मनोरंजक अंदाज में लोगों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

स्वच्छता की शपथ

सफाई के बाद दिलाई स्वच्छता की शपथ मेयर डॉ. उमेश गौतम ने अधिकारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। लोगों ने कचरे का उचित पृथक्करण करने, सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने और शहर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि शहर की स्वच्छता के लिए जनभागीदारी जरूरी है और ऐसे अभियानों के जरिए लोगों को लगातार जागरूक किया जाएगा

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦स्वच्छता ही सेवा अभियान कब आयोजित किया गया?−
स्वच्छता ही सेवा अभियान रविवार को आयोजित किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: एक दिन, एक घंटा, एक साथ में उमड़ा स्वच्छता का जनसैलाब