सिपाही की संदिग्ध मौत, गले पर कसने का निशान और निकली थी जीभ

Feb 28, 2026 12:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

Bareily News - बरेली के कैंफर स्टेट कॉलोनी में सिपाही मनोज मौर्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है जबकि पत्नी ने आत्महत्या का दावा किया है। मनोज के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और आगे की जांच की जा रही है।

सिपाही की संदिग्ध मौत, गले पर कसने का निशान और निकली थी जीभ

बरेली। थाना सीबीगंज क्षेत्र की कैंफर स्टेट कॉलोनी में शुक्रवार शाम सिपाही मनोज मौर्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना को लेकर परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं सिपाही की पत्नी ने खुदकुशी की बात कही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेजा है। मूल रूप से शेरगढ़ निवासी सिपाही 37 वर्षीय मनोज मौर्य की तैनाती वर्तमान में अमरोहा जनपद में थी। सप्ताह भर पहले उनका तबादला मुरादाबाद हो गया था और उन्हें शनिवार को नई तैनाती पर ज्वाइन करना था। हाल ही में उन्होंने कैंफर स्टेट कॉलोनी में घर बनाया था और इन दिनों सामान की शिफ्टिंग चल रही थी।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम उनकी पत्नी ज्योति ने मनोज के भाई को फोन कर हार्ट अटैक से मौत होने की सूचना दी। सूचना पाकर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो मनोज के गले पर कसाव का निशान और जीभ बाहर निकली हुई मिली। इस पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। वहीं, पत्नी का कहना है कि मनोज ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। इस पर देर रात मनोज के भाई ने थाना सीबीगंज पुलिस को सूचना देकर हत्या का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद कॉलोनी में सनसनी फैल गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।