संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायकेवालों व ससुरालियों में धक्का-मुक्की

Jan 11, 2026 01:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायकेवालों व ससुरालियों में धक्का-मुक्की

क्योलाड़िया। संदिग्ध हालात में एक विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव ससुराल में ही पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जनपद पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के आमडार गांव के धर्मपाल ने अपनी बेटी प्रियंका 30 वर्ष का विवाह 2018 में क्योलाड़िया थाना क्षेत्र के असुआ गांव के अशोक कुमार के साथ किया था। उनका पांच वर्ष का बेटा और एक बेटी है। शुक्रवार रात प्रियंका की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर मायके वाले मौके पर पहुंच गए। मृतका के गले पर चोट का निशान देख उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के ससुराल और मायके वालों में हुई धक्का मुक्की विवाहिता की मौत के बाद उसके मायके वाले उसकी ससुराल पहुचे तो उन्होंने घर में उसका शव देखा। मृतका के गले पर चोट का निशान देख वह भड़क गए। जिसे लेकर दोनो पक्षों के बीच धक्का मुक्की हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वेद सिंह, इंस्पेक्टर क्योलाड़िया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।