फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप
Bareily News - बरेली के कटरा चांद खां मोहल्ले में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता ने पति और ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप बरेली, मुख्य संवाददाता। बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला कटरा चांद खां में सोमवार देर रात एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार सुबह मौके पर पहुंचे विवाहिता के पिता ने पति समेत अन्य ससुराल वालों पर दहेज की खातिर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना बारादरी क्षेत्र के मोहल्ला कटरा चांद खां में सोमवार रात करीब एक बजे विवाहिता 24 वर्षीय अनमोल कोमल का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला।
मृतका अनमोल कोमल का मायका लखीमपुर खीरी के मैगलगंज में है और कटरा चांद खां के आकाशदीप के साथ उसकी शादी हुई थी। मंगलवार सुबह मृतका के पिता महेंद्र मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना देते हुए आरोप लगाया कि उनकी बेटी को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने पति सहित अन्य ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए थाना बारादरी में तहरीर दी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। इंस्पेक्टर बारादरी बिजेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


