मैकेनिक की मौत पर हत्या का शक, पांच दोस्तों के खिलाफ शिकायत
Bareily News - नवाबगंज में एक एसी मैकेनिक संतोष कश्यप की संदिग्ध मौत हुई है। परिजनों ने एक नामजद और पांच दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। संतोष का शव आम के पेड़ से लटका मिला था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

नवाबगंज, संवाददाता। कस्बे के एक एसी मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मृतक के परिजनों ने एक नामजद समेत पांच दोस्तों पर हत्या का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कस्बे के मोहल्ला याकूबपुर निवासी होरीलाल नगर पालिका परिषद में कार्यरत थे। उनका बेटा संतोष कश्यप एसी और फ्रिज मरम्मत का काम करता था। गुरुवार को संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई। सिजौलिया गांव के पास एक आम के बाग में आम के पेड़ से शर्ट के फंदे से उसका शव झूलता मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
अब मृतक के पिता होरीलाल ने पुलिस को तहरीर देकर एक नामजद समेत पांच दोस्तों पर संतोष की हत्या करने का शक जताया है। उनका आरोप है कि आरोपियों ने बुधवार को नगर पालिका मार्केट की एक दुकान में उनके बेटे के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


