Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsSuspended PCS Officer Alankar Agnihotri to Receive Chargesheet in Shamli Amid Dismissal Controversy
आज शामली पहुंचकर आरोप पत्र प्राप्त करेंगे निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार

आज शामली पहुंचकर आरोप पत्र प्राप्त करेंगे निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार

संक्षेप:

Bareily News - निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री सोमवार को शामली पहुंचेंगे और आरोप पत्र प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें बर्खास्त करने की कोशिश कर रही है जबकि वह इस्तीफा दे चुके हैं। अलंकार ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं और अपने पक्ष को मजबूत रखने का इरादा रखते हैं।

Feb 09, 2026 02:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री सोमवार को शामली पहुंचेंगे। शामली पहुंचकर वह अपना आरोप पत्र प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें बर्खास्त करने की कोशिश कर रही है जबकि वह इस्तीफा दे चुके हैं। आरोप पत्र प्राप्त कर अपना पक्ष मजबूती से रखेंगे। गणतंत्र दिवस के दिन पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने शंकराचार्य के तथाकथित अपमान और यूजीसी के विरोध में इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। रात में डीएम से मुलाकात के बाद उन्होंने खुद को बंधक बनाए जाने और अपमान करने का आरोप भी लगाया था। 26 जनवरी की देर रात शासन ने उनको निलंबित कर शामली सम्बद्ध कर दिया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस मामले में कमिश्नर बरेली भूपेंद्र एस चौधरी को जांच अधिकारी नामित किया गया है। कमिश्नर ने गुरुवार को आरोप पत्र जिलाधिकारी शामली को भेज दिया है। अलंकार को अपना पक्ष रखने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। निलंबन के बाद से अलंकार प्रदेश भर में घूम-घूम कर अपनी बात उठा रहे हैं। रविवार देर शाम फोन पर हुई बातचीत में निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने बताया कि अभी तक शामली प्रशासन ने उन्हें नोटिस नहीं भेजा है। सोमवार को वह शामली पहुंचेंगे। वह खुद जाकर नोटिस रिसीव करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा उनको बर्खास्त करने की है जबकि वह खुद इस्तीफा दे चुके हैं। नोटिस प्राप्त कर मजबूती से अपने इस्तीफे के कारणों को उठाते हुए जवाब देंगे।