खाली बोरे न पहुंचाने पर कोटेदार को फटकारा

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - भमोरा। गेहूं खरीद के लिए खाली बोरे न पहुंचाने पर सप्लाई इंस्पेक्टर ने कोटेदार को फटकार लगाई है।

खाली बोरे न पहुंचाने पर कोटेदार को फटकारा

भमोरा।गेहूं खरीद के लिए खाली बोरे न पहुंचाने पर सप्लाई इंस्पेक्टर ने कोटेदार को फटकार लगाई है।सप्लाई इंस्पेक्टर शिखा पांडे ने बताया कि सरकार के पास गेहूं खरीदने के लिए बारदाना की कमी है। इस बार गेहूं खरीद के लिए सभी कोटेदारों के पास आने वाले खाद्यान्न के खाली बोरे कोटेदारों के पास से मंगवाने हैं। सभी कोटेदारों को डेढ़ माह पहले मैसेज किया था कि वह लोग खाली बोरे समय से तहसील भेज दें लेकिन आलमपुर जाफराबाद ब्लाक में नौगवां ठकुरान के कोटेदार ने गौर नहीं किया। वह बुधवार की दोपहर नौगवां पहुंची और कोटेदार के बेटे से बोरे न पहुंचाने की बजह जानी, उसने बताया कि वह तीर्थ यात्रा पर चला गया था।

बोरे पहुंचाने में देरी हो गई, इस पर मैडम ने जमकर फटकार लगाई।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।