शांतिकुंज गर्ल्स इंटर कॉलेज में मनाया गया समर कैंप
बरेली। शांतिकुंज गर्ल्स इंटर कॉलेज में मनाए गए समर कैंप में बच्चों को आज पपेट लेज में मनाए गए समर कैंप में बच्चों को आज पपेट बनाना और पपेट की कहानी औ
बरेली। शांतिकुंज गर्ल्स इंटर कॉलेज में मनाए गए समर कैंप में बच्चों को आज पपेट बनाना और पपेट की कहानी और विषय वार अन्य किसी भी कंटेंट में उसका रुचिकर प्रयोग करना सिखाया गया। सभी बच्चे और उनके शिक्षक भी अपने साथ आवश्यक मटेरियल लेकर आए थे वर्कशॉप में राज्य पुरस्कृत शिक्षक अमर दिवेदी, पुष्पा अरुण और प्रशांत अग्रवाल ने अलग-अलग सत्र में बच्चों को पपेट बनाना, कहानी प्रस्तुतीकरण और पपेट का विषय वार रुचिकर उपयोग करना सिखाया। आज के सत्र में बच्चों के साथ-साथ विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने भी पपेट बनाए और उनका उपयोग प्रस्तुतीकरण करके सीखा। आज का महत्वपूर्ण सत्र कल भी जारी रहेगा।
प्रधानाचार्य राधिका चंद ने तीनों राज्य पुरस्कृत शिक्षकों का स्वागत किया। समर कैंप के आज के इस महत्वपूर्ण सत्र में जानकी विष्ट, रेनू यादव, प्राची त्यागी, शुचि शर्मा, सुनैना, रितिका, दीक्षा सांख्यधर, बविता, पुष्पांजलि, प्रियंका यादव, साक्षी गोस्वामी, आरती चाैहान, साक्षी कुमारी, अजय कुमार, अवधेश यादव, रंजीत कुमार, देवदत्त और आदित्य कुमार उपस्थित रहे। धन्यवाद विद्यालय के निदेशक डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने ज्ञापित किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


