ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशमंडल में 20 हजार किसानों की गन्ना पर्चियां निरस्त मंडल में 20 हजार किसानों की गन्ना पर्चियां निरस्त की गईं

मंडल में 20 हजार किसानों की गन्ना पर्चियां निरस्त मंडल में 20 हजार किसानों की गन्ना पर्चियां निरस्त की गईं

पेराई सत्र शुरू होते ही गन्ना माफिया भी सक्रिय हो गए हैं। वो किसानों के बीच अफवाह फैला रहे हैं कि डाटा गायब हो गया है। जबकि हकीकत यह है कि किसानों का डाटा पूर्णतया सुरक्षित है। मंडल में 20449 किसानों...

मंडल में 20 हजार किसानों की गन्ना पर्चियां निरस्त
 
मंडल में 20 हजार किसानों की गन्ना पर्चियां निरस्त की गईं
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीMon, 26 Nov 2018 07:55 PM
ऐप पर पढ़ें

पेराई सत्र शुरू होते ही गन्ना माफिया भी सक्रिय हो गए हैं। वो किसानों के बीच अफवाह फैला रहे हैं कि डाटा गायब हो गया है। जबकि हकीकत यह है कि किसानों का डाटा पूर्णतया सुरक्षित है। मंडल में 20449 किसानों का सट्टा इस बार निरस्त किया गया है। इससे इतने किसानों को उनका वाजिब हक मिल सकेगा। ये बातें गन्ना उप आयुक्त सत्येन्द्र सिंह ने कहीं।

उन्होंने बताया, मंडल में गन्ना पर्चियों की स्क्रीनिंग हुई तो पता चला कि कई किसानों की मौत होने के बाद भी उनके नाम से पर्चियां निकल रही हैं। कुछ किसानों की दो जगह से पर्चियां निकल रही थीं। बरेली में ऐसी 8830 पर्चियां निरस्त की गई हैं। इसी तरह शाहजहांपुर में 5586, पीलीभीत में 4617 और बदायूं में 1216 सट्टे निरस्त किए गए हैं।

गन्ना उप आयुक्त ने बताया कि गन्ने की अवैध खरीद में लिप्त माफिया पर अकुंश लगाने से वो बौखला गए हैं। किसानों को भड़काने के लिए अफवाह फैला रहे हैं कि उनका डाटा गायब हो गया है। इसलिए उन्हें पर्चियां नहीं मिल रहीं। जबकि ऐसा नहीं है। सभी किसानों को पर्चियां दी जा रही हैं। किसानों की परेशानी को दूर किया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें