Bareily News: सहकारी गन्ना समिति की बोर्ड बैठक में किसानों के हितों पर चर्चा
Bareily News: जिला सहकारी गन्ना समिति की बैठक शुक्रवार को चेयरमैन अर्जुन सिंह पटेल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई और चीनी मिलों को दिशा-निर्देश दिए गए। किसानों के विकास, मृदा परीक्षण लैब की स्थापना और अन्य महत्वपूर्ण मामलों पर प्रस्ताव पारित किए गए।

Bareily News: जिला सहकारी गन्ना समिति कार्यालय में शुक्रवार को चेयरमैन अर्जुन सिंह पटेल की अध्यक्षता में बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में गन्ना किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। इस दौरान क्षेत्र की तीनों चीनी मिलों के प्रबंधन को कड़े और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। चेयरमैन अर्जुन सिंह पटेल ने सभी मिल प्रबंधकों से कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान समय पर करना चीनी मिल प्रबंधन का कर्तव्य है। बैठक में किसानों के विकास, घट रहे गन्ने के क्षेत्र का विस्तार बढ़ाने, नवाबगंज चीनी मिल के बकाया के संबंध में शासन स्तर पर समिति की पैरवी, गन्ना किसानों के लिए निःशुल्क मृदा परीक्षण हेतु लैब की स्थापना, कृषि यंत्रों पर अनुदान, गन्ना पर्ची कैलेंडरिंग में पारदर्शिता, जिओ टैगिंग की प्रगति, नवीन कार्यालय भवन के निर्माण में तेजी लाने और चार श्रेणियों में उच्चतम गन्ना पैदा करने वाले कुल 12 किसानों को 10,000 की राशि से पुरुस्कृत करने और आगामी पेराई सत्र की तैयारियों को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए।
बोर्ड के उपाध्यक्ष विनोद कनौजिया, डायरेक्टर डॉक्टर रविंद्र कुमार यादव, सत्येंद्र सिंह पटेल, लाल करण सिंह पटेल, रघुवीर सिंह, हरविंदर सिंह, ओमवती, अरुण प्रताप सिंह, मेवाराम सिंह, सतीश चंद्र मिश्रा एवं समिति के सचिव जितेंद्र सिंह कुशवाहा एवं गन्ना विभाग के अधिकारियों के साथ तीनों चीनी मिलों के प्रतिनिधि व प्रबंधक उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


