भारत-अमेरिका संबंधों पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ समापन
Bareily News - - बरेली कॉलेज के रक्षा अध्ययन विभाग द्वारा आईसीडब्ल्यूए के सहयोग से हाइब्रिड मोड में हुआ आयोजन

बरेली कॉलेज के रक्षा अध्ययन विभाग द्वारा भारत-अमेरिका संबंधों पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का रविवार को सफल समापन हुआ। संगोष्ठी का आयोजन इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स (आईसीडब्ल्यूए) नई दिल्ली के सहयोग से हाईब्रिड मोड में किया गया। संगोष्ठी में देशभर के शिक्षाविदों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की। आयोजन सचिव डॉ. यशार्थ गौतम के कुशल समन्वय से कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। द्वितीय दिवस पर रविवार को आयोजित ऑनलाइन तकनीकी सत्र में लगभग 50 शोधार्थियों ने अपने शोध-पत्र प्रस्तुत किए। सत्र की अध्यक्षता पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के प्रो. हरिशरण ने, सह अध्यक्षता केंद्रीय विश्वविद्यालय इलाहाबाद के प्रो. भारती दास ने की।
मुख्य वक्ताओं में प्रो. चंद्रकांत बंशीधर बांगे महाराष्ट्र और दिनेश कुमार गुप्ता जालौन ने भारत-अमेरिका संबंधों के रणनीतिक एवं आर्थिक आयामों पर विचार रखे। ऑनलाइन सत्र के को-ऑर्डिनेटर डॉ. रितेश कुमार चौरसिया रहे। तकनीकी सहयोग में डॉ. जसपाल सिंह, डॉ. रवि कुमार गंगवार आदि रहे। ऑफलाइन सत्रों में लगभग 20 शोध-पत्र प्रस्तुत हुए। शोध छात्रों और तकनीकी टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समापन सत्र में मुख्य अतिथि अशोक कुमार सिंह ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में विवेकपूर्ण मित्रता की आवश्यकता पर बल दिया तथा गौतम बुद्ध के दर्शन और एशिया में भारत की भूमिका पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि जुबिन भटनागर, वीएसएम ने इंडो-यूएस सहयोग को वैश्विक सुरक्षा संतुलन के लिए महत्वपूर्ण बताया। आईसीडब्ल्यूए प्रतिनिधि अमन कुमार ने इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए भविष्य में ऐसे शैक्षणिक आयोजनों के निरंतर आयोजन की शुभकामनाएं दीं। चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे, प्रो. वंदना शर्मा, डॉ. जसपाल सिंह, प्रो. प्रतिभा शर्मा, प्रो. एमपी सिंह, प्रो. नीलम गुप्ता आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



