तीन दिन में 8196 अभ्यर्थियों ने छोड़ी होमगार्ड भर्ती परीक्षा
Bareily News - होमगार्ड भर्ती परीक्षा सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को 19 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। कुल 52416 उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी किए गए, जिनमें से 8196 अनुपस्थित रहे। तीन दिनों की परीक्षा में पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली।

होमगार्ड भर्ती परीक्षा सोमवार को सकुशल संपन्न हो गई। तीन दिन तक आयोजित की गई इस परीक्षा के दौरान 52416 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी हुए थे, जिनमें से 8196 ने परीक्षा छोड़ दी। बता दें कि होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 52416 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए, जिनमें से हर दिन 17472 युवाओं को बुलाया गया था। इस परीक्षा के दौरान 25 अप्रैल को 2047 और 26 अप्रैल को 3926 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सोमवार को तीसरे दिन की परीक्षा में पहली पाली में 6615 उपस्थित और 2121 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
दूसरी पाली में 6706 उपस्थित और 2031 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह तीनों दिन की परीक्षा में 8196 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। तीन दिन की परीक्षा सकुशल संपन्न होने के बाद पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली है।सात जिलों से बुलाए गए थे अभ्यर्थीएसपी ट्रैफिक मो. अकमल खान ने बताया कि तीन दिन तक होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा में सात जिलों के प्रतिभागी शामिल हुए। इनमें से बदायूं के 1878, हरदोई के 14658, खीरी के 13545, पीलीभीत के 1531, शाहजहांपुर के 1982, सीतापुर के 4229और फर्रुखाबाद के 14593 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


