Students Protest Power Outage at MJPRU Hostels Demand Immediate Action बिजली कटौती से नाराज छात्रों ने कुलपति आवास का किया घेराव, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsStudents Protest Power Outage at MJPRU Hostels Demand Immediate Action

बिजली कटौती से नाराज छात्रों ने कुलपति आवास का किया घेराव

Bareily News - एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के हॉस्टल में बुधवार को बिजली कटौती के विरोध में छात्रों ने कुलपति आवास का घेराव किया। कुलसचिव ने छात्रों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया और जल्द जेनरेटर लगाने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीThu, 11 Sep 2025 05:47 AM
share Share
Follow Us on
बिजली कटौती से नाराज छात्रों ने कुलपति आवास का किया घेराव

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पीजी हॉस्टल व मेन हॉस्टल में बुधवार को पूरे दिन बिजली कटौती हुई। नियमित हो रही बिजली कटौती व बुधवार को पूरे दिन हुई कटौती से आक्रोशित हॉस्टल के छात्रों ने बुधवार देर रात कुलपति आवास का घेराव कर धरने पर बैठ गए। जानकारी पर पहुंच कुलसचिव ने छात्रों की समस्या का निस्तारण कराने के लिए प्रकरण की जांच कराने व जल्द जेनरेटर की लाइन डलवाने की बात कही। कुलसचिव ने गुरुवार को कुलपति से इस प्रकरण में बात करने का आश्वासन छात्रों को देकर शांत कराया। इसी बीच आपूर्ति बहाल हो जाने पर छात्र वापस लौट गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।